हल्द्वानी: हल्द्वानी विधानसभा के 3 ब्लॉकों में कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा की शुरुआत हो गई है, कांग्रेस विधायक सुमित हृदेश के नेतृत्व में यात्रा शुरू की गई, गणतंत्र दिवस के दिन से कांग्रेस ने राज्य में इसकी शुरुआत कर दी। हल्द्वानी विधानसभा में हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा तीनों ब्लॉको में (काठगोदाम, बमौरी और बनभूलपुरा) में निकली। कांग्रेस क़े पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को विस्तार करते हुए कांग्रेस जन दिन भर सड़को पर यात्रा पर दिखे और उन्होंने राहुल गांधी की बात को जनता तक पहुँचाने का संकल्प लिया, इस दौरान हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि वो इस यात्रा के माध्यम से केंद्र सरकार की विफलताओं को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं और यह हाथ से हाथ जोड़ो अभियान दो महीने तक चलेगा। इसके माध्यम से सामाजिक सौहार्द, एकता और अखंडता का संदेश दिया जा रहा है। हाथ जोड़ो यात्रा से कांग्रेसी घर-घर, बूथ-बूथ तक जाएंगे। अंत में समापन पर राज्य स्तरीय बड़ी रैली निकाली जाएगी।

error: