चमोली: बड़ी खबर चमोली से आ रही है, यहाँ नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर करंट फैलने की घटना सामने आई है, इस घटना में 15 लोगों की मौत बताई जा रही है, घटना से हड़कंप मचा हुआ है, अन्य घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, साइट पर 24 लोग काम कर रहे थे, घटना से जुडी आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मृतकों में एक पुलिस सब इंस्पेक्टर व 3 होमगार्ड जवान भी शामिल हैं। इस दुःखद घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख ब्यक्त किया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री धामी से घटना की जानकारी ली है, सीएम ने मृतकों के आश्रितों को पांच-पांच लाख रूपये और घायलों को एक एक लाख रूपये मुआवजे का ऐलान किया है…

error: