उत्तराखंड : उत्तराखंड में 2 दिसंबर से प्रशासनिक अधिकारी नगर निकाय और नगर निगम का कामकाज देखेंगे, नगर निगम और नगर निकाय में प्रशासकों की नियुक्ति 6 महीने के लिए होगी, नगर निगम में डीएम और अन्य निकाय एसडीएम कार्यभार संभालेंगे, नगर निकाय चुनाव में देरी होने के कारण शहरी विकास विभाग आगामी 2 दिसंबर को निकायों में प्रशासक की नियुक्ति करने की तैयारी कर रहा है, उत्तराखंड के 84 निकायों में प्रशासक नियुक्त किए जाएंगे, जबकि बाजपुर नगर पालिका का कार्यकाल जुलाई और रुड़की नगर निगम का कार्यकाल अगले साल नवंबर तक शेष होने के कारण, यहां निर्वाचित बोर्ड काम करता रहेगा, रुड़की में मेयर का पद रिक्त चल रहा है और यहाँ पहले ही जिलाधिकारी प्रशासक नियुक्त किए जा चुके हैं। 

error: