उत्तराखंड : पिछले साल 23 अगस्त के दिन ही चंद्रयान-3 की  चांद की सतह पर सफल लैंडिंग हुई थी, प्रथम भारतीय अंतरिक्ष दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय जूनियर हाई स्कूल विजयपुर में बच्चों द्वारा विभिन प्रकार के वर्किंग, नॉन वर्किंग मॉडल्स की प्रदर्शनी लगाई गई। यह सभी मॉडल बच्चों ने अपनी विज्ञान शिक्षािका डॉ श्वेता मजगाईं के निर्देश में बनाए गये, बच्चों द्वारा चंद्रयान 3 का लॉन्चर LVM-3, और विभिन प्रकार के भाग, हाइड्रोलिक पावर प्लांट, मानव का पाचन तंत्र, और बहुत सारे विषयों पर मॉडल बनाए गए,

प्रदर्शनी में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री कुलवंत सिंह बजवाल, श्रीमती रेनू ढोंडियाल उपस्थित रहें, प्रधानाचार्य द्वारा बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोंण उत्पन्न करने हेतू विचार रखे गए, व विज्ञान की शिक्षका डॉ श्वेता मजगांई द्वारा वैज्ञानिक दृष्टिकोंण विकसित करने हेतू कई उदाहरण दिए गए, प्रथम राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस और चंद्रयान 3 की सफलता का दिवस हर्ष व उल्लास और वैज्ञानिक सोच के साथ विद्यालय में मनाया गया।

error: