पश्चिम बंगाल/ उधम सिंह नगर:
इस वक्त की बड़ी खबर पश्चिम बंगाल से सामने आ रही है जो उत्तराखंड के लिहाज से बेहद दुखद है, उधम सिंह नगर बाजपुर के जवान ने देश की रक्षा के लिए अपनी शहादत दी है। बाजपुर थापक नगला निवासी सेना के जवान प्रकाश सिंह पश्चिम बंगाल के कंचन पारा पोस्ट पर शहीद हो गये हैं, सेना मुख्यालय से मिली सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। प्रकाश की शहादत की खबर सुन लोग जवान के घर पर पहुंचने लगे हैं, प्रकाश सिंह 1811 मीडियम रेजीमेंट पश्चिम बंगाल में तैनात थे। शहीद प्रकाश दीपावली पर घर आए थे और करीब 15 दिन की छुट्टी बिताने के बाद 9 नवंबर को वापस ड्यूटी पर लौट गए थे। आज सुबह उनके शहादत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है। शहीद प्रकाश अपने पीछे पत्नी व तीन वर्ष की बच्ची अश्मीत को छोड़ गए हैं। प्रकाश सिंह का एक भतीजा भी सेना में है जो वर्तमान में सूरतगढ़ राजस्थान में कार्यरत है।