अरूणांचल प्रदेश: अरूणांचल प्रदेश के पास एलओसी में भारत-चीन सैनिकों में झड़प होने की ख़बर है, LAC में तवांग के पास यांगत्से इलाके में भारत और चीनी सैनिक आपस में भिड़ गये। झड़प में दोनो ओर से सैनिक घायल हुए है, झड़प के बीच दोनों सेनाओं के कमांडर स्तर पर फलैग मीटिंग हुई और दोनों देशों की सेना पीछे हट गयी हैं,
चीनी सैनिको ने आगे बढ़ने का किया प्रयास:
तवांग क्षेत्र में भारत चीन के करीब 300 से अधिक सैनिक भारतीय सेना से भिड़ गये, जानकारी मिली है की चीनी सैनिकों ने आगे बढ़ने की कोशिश की। जवाबी कार्यवाही में भारतीय सैनिकों ने चीनी सैनिकों को पीछे धकेलने का प्रयास किया, इस बीच भारतीय सेना ने चीनी सैनिकों को पीछे धकेलने के प्रयास में दोनों ओर से सैनिक आपस में भिड़ गये।
कई सैनिक घायल:
झड़प की इस घटना में भारत और चीन के सैनिकों को हल्की चोटें आयी हैं। बड़ी संख्या में चीनी सैनिक घायल हुए हैं, जबकि भारत के 8 से 9 सैनिकों के घायल होने की सूचना है।