उत्तराखंड: उत्तराखंड की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष ऋतू खंडूरी के साथ कांग्रेस विधायकों के अमर्यादित व्यवहार पर भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष आशा नौटियाल ने कहा है की कांग्रेस विधायकों का आचरण निंदनीय है इसके लिए कांग्रेस माफी मांगे, उन्होंने कहा कि कांग्रेस कभी भी महिलाओं को सम्मान की दृष्टि से नहीं देखती, एक महिला विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतू खंडूरी के साथ अमर्यादित व्यवहार इस बात का प्रमाण है, आशा नौटियाल ने कहा कि सदन मे कांग्रेस विधायकों के आचरण को किसी भी स्थिति मे स्वीकार नही किया जा सकता है, सदन जन मुद्दों पर चर्चा के लिए आयोजित किया जाता है लेकिन कांग्रेस हताशा और निराशा से गुजर रही है, इसी हताशा में वह इस तरह की हरकत कर रही है। आशा नौटियाल ने सभी जिलाध्यक्षों को निर्देशित किया है कि कांग्रेस के विधायकों द्वारा जिस प्रकार सदन में विधानसभा अध्यक्ष ऋतू खंडूरी भूषण जी के साथ अभद्रता की है इसलिए सभी जिलाध्यक्ष अपने-अपने जिले में कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन करेंगे, दूसरी तरफ भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री रेखा कुमारी ने कहा कि महिलाओं पर अमर्यादित टिप्पणी व उनके साथ अमर्यादित व्यवहार करना कांग्रेस की पुरानी परंपरा रही है जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता,