हल्द्वानी: नगर निगम काठगोदाम हल्द्वानी द्वारा संचालित की जा रही बैणी सेना को भारत सरकार द्वारा संचालित स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत देश की संचालित स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत देश की 50 सर्वोत्तम अभ्यास (Best Practices) में द्वितीय श्रेणी हेतु नई दिल्ली में पुरुस्कृत किया गया है, इस उपलब्धि पर नगर निगम के सभी पार्षदों ने मेयर डॉ जोगेंद्र रौतेला और नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान मेयर जोगेंद्र रौतेला ने कहा कि स्वच्छता और कूड़ा कलेक्शन में बैणी सेना ने अग्रणीय भूमिका निभाई है यही वजह है कि आज बैणी सेना के मॉडल को दूसरे नगर निगम भी अपना रहे हैं…. मेयर और नगर आयुक्त ने इस उपलब्धि का श्रेय हल्द्वानी नगर निगम की जनता व सभी पार्षद और पूरी टीम को दिया है। साथ ही भविष्य में भी इसे इसी प्रकार सफल बनाने का आह्वान किया है। गौरतलब है कि 31 अक्टूबर 2022 को बैणी सेना का गठन हुआ और 1 साल के भीतर बैणी सेना स्वच्छता के मामले में देश भर में दूसरे स्थान में आकर बाकी नगर निगमों के लिए मॉडल बनी है।




बैणी सेना को जानिये : नगर निगम क्षेत्र में संपूर्ण स्वच्छता कार्यक्रम की निगरानी और यूजर चार्ज की वसूली के लिए बैणी सेना का गठन नवंबर 2022 में किया गया था, बैणी सेना 570 महिलाओं का ग्रुप है जो 57 स्वयं सहायता समूह को लेकर बनाया गया है, हर समूह में 10 महिलाएं शामिल हैं, जो स्वच्छता कार्य, यूजर चार्ज कलेक्शन, और जनता को कूड़े के प्रति जागरूक करने का काम कर रही हैं….