हल्द्वानी : हल्द्वानी में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी द्वारा अपना नामांकन वापस लिए जाने के मामले पर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर बड़ा निशाना साधा है, भारतीय जनता पार्टी के मेयर पर के प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कांग्रेस पर आरोप लगाया की राजनीति में कोई भी किसी का भी समर्थन ले सकता है लेकिन……. जिस समाजवादी पार्टी के शासन में राम भक्तों पर गोलियां चली हों, जी समाजवादी पार्टी के शासन में मसूरी गोलीकांड मुजफ्फरनगर गोलीकांड और खटीमा गोली कांड जैसी जघन्य अपराध हुए हों ऐसी पार्टी का कांग्रेस पार्टी द्वारा समर्थन लेना कांग्रेस के लिये पतन का कारण बनेगा, मेयर पद के प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने कहा की इसके बावजूद भी अगर कोई इसके बावजूद भी लोग अपने बोर्ड में अपने नाम के आगे “राज्य आंदोलनकारी लिख रहे हैं और उन लोगों का यदि जमीन जिंदा है तो उनको अपने नाम के आगे से “राज्य आंदोलनकारी” जैसा शब्द हटा देना चाहिए,

error: