Modi Cabinett: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 30 कैबिनेट और 36 राज्य मंत्रियों और 5 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने भी पद की शपथ ली। 2024 का कैबिनेट पिछले दो कार्यकाल से काफी अलग है। जो पूर्व केंद्रीय मंत्री इस बार मोदी कैबिनेट से OUT हुए हैं उनमें अनुराग ठाकुर, अर्जुन मुंडा, संजीव कुमार बालियान, फग्गन सिंह कुलस्ते, पुरुषोत्तम रूपाला, वीके सिंह, महेंद्र नाथ पांडे, साध्वी निरंजन ज्योति, आरके सिंह, राजीव चंद्रशेखर, कैलाश चौधरी, वी मुरलीधरन और मीनाक्षी लेखी और नारायण राणे शामिल है, पिछली कैबिनेट के लगभग 37 मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखाया गया है, इस बार की कैबिनेट में कई पूर्व मुख्यमंत्री जिनमे शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर, और जीतन राम मांझी शामिल है को कैबिनेट में शामिल किया गया है, उत्तराखंड से अल्मोड़ा से सांसद अजय टम्टा को मोदी सरकार की कैबिनेट में शामिल किया गया है, जबकि पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट इस बार मोदी कैबिनेट से बाहर हो गए हैं,




