CHANDARYAN 3: लैंडर विक्रम को चांद पर उतरने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है, आज शाम 6:04 मिनट का वह समय होगा जब चंद्रयान-3 के लेंडर विक्रम की चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग कराई जाएगी, मून मिशन के लिए 23 अगस्त की तारीख इसलिए चुनी गई है क्योंकी 23 अगस्त से चांद के दक्षिणी ध्रुव सूरज की रोशनी उपलब्ध रहेगी, 23 अगस्त यानी आज से 5 सितंबर के बीच दक्षिणी ध्रुव पर धूप निकलेगी, जिसकी मदद से चंद्रयान का रोवर चार्ज हो सकेगा और अपने मिशन को बखूबी अंजाम देगा, चंद्रयान-3 का लैंडर और रोवर चांद की सतह पर उतरने के बाद अपने मिशन का अंजाम देने के लिए सौर ऊर्जा का प्रयोग करेगा, चंद्रयान-3 करीब 30 किमी की ऊंचाई से 1.68 किमी/प्रति सेकंड की गति से उतरना शुरू करेगा, चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए देश भर में दुआओं का दौर जारी है, सौजन्य: ISRO