हल्द्वानी : CM धामी आज़ हल्द्वानी आयेंगे, सीएम करीब दोपहर 2:00 बजे पहुंचगे हल्द्वानी, दोपहर 2:30 बजे का समय घायलों से मिलने के लिये आरक्षित किया गया है, सीएम आज़ 38वे राष्ट्रीय खेलों से संबंधित कार्यक्रम शिखर से संकल्प तक में प्रतिभाग करेंगे,
मुआवजे का ऐलान :
मुख्यमंत्री धामी ने भीमताल में हुई बस दुर्घटना के मृतकों के परिजनों और घायलों को राहत राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। बस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। इसमें उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा ₹5 लाख जबकि सड़क सुरक्षा निधि से 2 लाख और मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 3 लाख रुपए दिए जाएंगे। इसी प्रकार गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को ₹3 लाख एवं सामान्य रूप से घायल व्यक्तियों को ₹15- ₹25 हजार दिए जाएंगे।