नैनीताल : लोकसभा चुनाव को देखते हुए चुनाव प्रचार अपनी चरम सीमा पर है, नीरज तिवारी प्रवक्ता कुमाऊं मण्डल ने आज गुनीपुर जीवानंद न्याय पंचायत में समीक्षा बैठक में कहा लोकसभा चुनावों के मद्देनज़र प्रत्येक बूथो की मज़बूती कर समस्त सम्मानित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ग्राम सभा स्तर पर प्रचार प्रसार हेतु ज़िम्मेदारियाँ दी जाएंगी, कांग्रेस प्रत्यासी भाजपा की नाकामी महँगाई भ्रस्टाचार बेरोज़गारी अंकिता भंडारी जनता के साथ वादाखिलाफी जैसे प्रमुख मुद्दे प्रकाश जोशी की जीत सुनिश्चित करेंगे, नीरज तिवारी ने कहा नैनीताल जिले में पहाड़ी क्षेत्रों के साथ-साथ सम्पूर्ण भावर क्षेत्र में कांग्रेस की लहर देखने को मिल रही है। कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी को सभी उम्र के मतदाताओं का साथ और आशीर्वाद मिल रहा है।


