उत्तराखंड : नैनीताल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने भाजपा प्रत्याशी को चुनौती देते हुए कहा है कि वे अपने काम और नाम के आधार पर वोट मांग कर तो देखे…. इस बार जनता सांसद को माकूल ईनाम देने को तैयार बैठी है, प्रकाश जोशी ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट को अपने काम और नाम पर भरोसा नही है तभी वे किसी और नाम के सहारे अपनी चुनावी नैया पार लगाने की कोशिश कर रहे है। जनता उनकी ये गलतफहमी इस बार अवश्य दूर कर देगी। प्रकाश जोशी ने दिनेशपुर और गदरपुर शहर में रोड शो तथा नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से स्थानीय जनता तक कांग्रेस की न्याय योजनाओं की जानकारी पहुँचायी।


