उत्तराखंड: देहरादून से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, 4 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, ADG अभिनव कुमार को अब पुलिस मुख्यालय में एडीजी प्रशासन के स्थान पर ADG अभिसूचना व सुरक्षा का जिम्मा दिया गया है। ADG अमित सिन्हा को ADG प्रशासन बनाया गया है। अमित सिन्हा से सतर्कता व दूरसंचार वापस ले लिया गया है। वी मुरुगेशन से एडीजी कानून व्यबस्था वापस लेते हुए उन्हें निदेशक सतर्कता बनाया गया है। ए पी अंशुमन अब राज्य के नए एडीजी कानून व्यबस्था होंगे।
