We are on the Moon: कल शाम 6:04 मिनट पर जैसे ही चंद्रयान-3 के लेंडर विक्रम ने चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग की उस समय ISRO चीफ एस सोमनाथ ने सबसे पहले कहा: WE ARE ON THE MOON, चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने के बाद अब भारत चांद पर अपनी अमिट छाप छोड़ने जा रहा है, लैंडिंग के 2 घंटे 26 मिनट बाद लैंडर विक्रम से रोवर प्रज्ञान बाहर निकल चुका है और चांद की सतह पर प्रज्ञान ने काम करना शुरू कर दिया है, अब जैसे-जैसे रोवर प्रज्ञान चांद की सतह पर चलेगा वैसे-वैसे अशोक स्तंभ और इसरो की छाप लगातार छपती चली जाएगी, चंद्रमा की सतह पर आज से “अशोक स्तंभ” स्थायी रूप से अंकित हो गई है, रोवर प्रज्ञान के टायरों पर अशोक स्तंभ की छाप बनाई गई, चंद्रमा पर कोई वायुमंडल नहीं है इसलिए चांद पर भारत अपनी अमिट छाप छोड़ने जा रहा है,