हल्द्वानी : कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली जीत के बाद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आ रहा है, कर्नाटक में कांग्रेस को बहुमत मिलने के बाद आज हल्द्वानी के बुध पार्क में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जमकर जश्न मनाया, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि भगवान का नाम इस्तेमाल करके जिस तरीके से भाजपा ने कुशासन को जन्म दिया, आज जनता ने यह साबित कर दिया कि जनादेश से ऊपर कुछ भी नहीं है, कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि जिन लोगों ने भगवान के नाम पर देश को छलने की कोशिश की उनका साथ आज भगवान राम ने भी नहीं दिया, लिहाजा कांग्रेस का हर कार्यकर्ता कांग्रेस की जीत से खुश नजर आ रहा है और कर्नाटक की जनता ने एक नई क्रांति की शुरुआत कर दी है,….