Nainital: बड़ी ख़बर नैनीताल से है, नैनीताल स्थित चार्टन लॉज में एक मकान भूस्खलन की चपेट में आने का खौफ़नाक वीडियो सामने आया है। लगातार भूस्खलन से क्षेत्र में अन्य घरों को भी खतरा पैदा हो गया है, नैनीताल के मल्लीताल के चार्टन लॉज इलाके में आज सुबह भूस्खलन हुआ जिसके बाद इसके पीछे के क्षेत्रों में बने घरों में दरारें आ गई, दरारें धीरे धीरे बढ़ती चली गई और अंत में घर के नीचे का हिस्सा भूस्खलन की चपेट में आ गया। घटना को देखते हुए आसपास के घरों को भी खाली कराया जा रहा है,
