Mission Moon: मिशन मून से जुड़ी हुई एक बड़ी खबर सामने आ रही है, चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर अब सूरज की रोशनी 22 सितंबर के बाद देखने को मिलेगी, अब चंद्रमा पर रात हो चुकी है लिहाजा रोवर प्रज्ञान अब स्लीप मोड में चला गया है, इसरो ने मिशन चंद्रयान को लेकर ट्वीट जारी किया है, इसरो ने कहा: चंद्रमा पर अब रात हो चुकी है लिहाजा प्रज्ञान रोवर अब स्लीप मोड में चला गया है, रोवर ने अब तक अपने सारे काम पूरे कर लिए हैं, रोवर प्रज्ञान के पेलोड्स को भी बंद कर दिया गया है, जबकि रिसीवर को चालू रखा गया है, रोवर प्रज्ञान की बैटरी अभी पूरी तरह चार्ज है, उम्मीद जताई जा रही है कि 22 सितंबर के बाद जब चांद पर रोशनी होगी तो रोवर फिर सफलता पूर्वक जागेगा और आगे अपना काम जारी रखेगा, सौजन्य : ISRO

error: