हल्द्वानी: हल्द्वानी नगर निगम के सफाई कर्मचारी आज से पूरी तरह हड़ताल पर चले गए हैं, जिसके चलते हल्द्वानी में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है, सफाई कर्मचारियों का हड़ताल के बाद सफाई का जिम्मा नगर आयुक्त हल्द्वानी ने खुद संभाल लिया है, आज़ नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने शहर में सफाई व्यवस्था का जिम्मा संभालने के लिए खुद ही कूड़ा गाड़ी चलाकर डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करना शुरू कर दिया…. नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने खुद कूड़ा गाड़ी चलाते हुए कालाढूंगी रोड और नैनीताल रोड में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन किया, नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय अन्य कर्मचारियों के साथ वैकल्पिक व्यवस्था में जुटे हुए हैं.. उन्होंने कर्मचारियों से आह्वान किया है कि हड़ताल से समाधान नहीं निकलेगा, नगर निगम प्रशासन वार्ता के लिए तैयार है, कर्मचारी वार्ता करें और काम पर वापस लौटे क्योंकि शहर के लोगों को परेशानी में डालना अच्छी बात नहीं है,

By

error: