उत्तराखंड: उत्तराखण्ड राज्य में गैंगस्टर एक्ट में सम्पत्ति जब्तीकरण की पहली कार्यवाही हुई हैं, स्मैक तस्कर फाजिल खाँ व गौ तस्कर वसीम की लगभग दो करोड़ से अधिक की सम्पति कुर्क, उत्तराखण्ड गैंगस्टरों के विरुध कठोर से कठोर कार्यवाही किये जाने के निर्देश के क्रम में आई0जी0 कुमायूँ डा0. नीलेश आनन्द भरणे द्वारा गैंगस्टर अभियोग के तहत अभियुक्तगणों की सम्पति जब्तीकरण की कार्यवाही हेतु कुमायूँ परिक्षेत्र के समस्त जनपदों को दिशा निर्देश दिये गये है, जिसमें जनपद नैनीताल ने 04 अभियोगों में 5 अभियुक्त, सम्पत्ति 10,13,82,773 (दस करोड तेरह लाख बयासी हजार सात सौ तिहत्तर रुपये), जनपद चम्पावत ने 02 अभियोगों में 03 अभियुक्तों , सम्पत्ति 1,36,67,473 ( एक करोड छत्तीस लाख सढसठ हजार चार सौ तिहत्तर रु),जनपद ऊधमसिंहनगर ने 07 अभियोगों में 17 अभियुक्तों सम्पत्ति 2,92,35000 ( दो करोड बयानबे लाख पैतीस हजार रु0)…. कुल पूरे कुमायूँ में वर्तमान में 13 अभियोगों में 25 की कुल सम्पत्ति 14,42,58,245 ( चौदह करोड बयालीस लाख पैतीस हजार रु) के विरूध गैंगस्कटर एक्ट में सम्पत्ति जब्त करने की प्रक्रिया चल रही है, इस क्रम जनपद ऊधम सिंह नगर द्वारा थाना पुलभट्टा में दिनाक 25.01.2022 को अभियुक्त फाजिल खाँ पुत्र सादिक खाँ निवासी इन्द्रनगर यूनिस की डेरी के पीछे थाना पुलभट्टा जिला उधमिहनगर व वसीम पुत्र इब्राहीम निवासी चारबीघा सिरौलीकला के विरुद्ध पंजीकृत FIR No 14/2022 धारा 2/3 उ0प्र0 गिरोह बन्ध एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम की विवेचना के दौरान दोनो अभियुक्तगण के बारे में यह जानकारी प्राप्त करते हुए कि अभियुक्त फाजिल खाँ स्मैक का बहुत बड़ा तस्कर है तथा अभियुक्त वसीम गौ तस्कर है फाजिल खाँ ने वसीम को अपनी तरफ मिलाकर अपना एक बहुत बड़ा गिरोह तैयार कर लिया है ,
- फाजिल खाँ पुत्र सादिक खाँ निवासी यूनिस डेरी के पीछे वार्ड नम्बर 20 थाना पुलभट्टा जिला उधमसिंहनगर
- वसीम पुत्र इब्राहिम निवासी वार्ड नम्बर 18 चारबीघा सिरौलीकला थाना पुलभट्टा जिला उधमसिंहनगर
✅ विवरण कुर्क सम्पति – - अभियुक्त फाजिल खाँ के दो मकान कीमत करीब 01 करोड 20 लाख
- दो बीघा व्यवसायिक जमीन कीमत करीब 50 लाख
- अभियुक्त वसीम का एक मकान कीमत करीब 20 लाख
- एक अन्य मकान कीमत करीब 10 लाख l
- अभियुक्त वसीम के भाईयों के नाम पर एक पिकप कीमत करीब 05 लाख, एक टैम्पो कीमत करीब 01 लाख, एक मोटर साईकिल स्पैलडर कीमत करीब 50 हजार,