देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम हेल्पलाइन 1905 पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का निर्धारित अवधि में निस्तारण के निर्देश दिये हैं, उन्होंने प्रत्येक 15 दिन में हेल्पलाइन 1905 पर प्राप्त होने वाली शिकायतों की शासन स्तर पर समीक्षा करने के भी निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री खुद भी हर सप्ताह सभी जनपदों के कुछ शिकायतकर्ताओं से फ़ोन पर वार्ता कर शिकायतों के क्रियान्वयन का फीडबैक लेंगे,
सीएम ने की शिकायतकर्ताओं से वार्ता:
मुख्यमंत्री ने आज़ ऊधमसिंह नगर और रूद्रप्रयाग के शिकायतकर्ता से फ़ोन पर वार्ता कर जानकारी भी प्राप्त की, यही नहीं मुख्यमंत्री ने हेल्पलाइन 1905 पर फोन कर कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं को भी परखा, उन्होंने इस व्यवस्था से जुड़े कार्मिकों को भी और अधिक प्रशिक्षित किये जाने की भी जरूरत बतायी, मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये हैं की शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही समस्या का समाधान माना जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये की आगामी 10 दिनों में लम्बित समस्याओं के समाधान का प्रयास किये जाएं।