Mission Moon: मिशन मून लगातार आगे सफलतापूर्वक बढ़ते जा रहा है, इसी बीच इसरो ने एक नई जानकारी साझा की है, चांद पर प्रज्ञान रोवर ने अपना रास्ता भी बदल लिया है, इसरो ने जो जानकारी साझा की है उसके मुताबिक रोवर अपने स्थान से 3 मीटर आगे बढ़ा और उसे 4 मीटर व्यास वाला गड्ढा मिला जिसे 5 मीटर रेंज वाले नेविगेशन कैमरे ने पहचान लिया, रूट बदला जिसके बाद रोवर को वापस लौटने की कमांड मिली और रोवर प्रज्ञान सफलतापूर्वक दूसरी दिशा में आगे बढ़ गया, यदि गलती से रोवर प्रज्ञान गड्ढे में गिर जाता तो उसे वहां से निकालना बहुत मुश्किल हो जाता, फिलहाल रोवर प्रज्ञान अब सुरक्षित है और नई दिशा में आगे बढ़ रहा है, अब तक रोवर प्रज्ञान ने करीब 8 मीटर से ज्यादा दूरी तय कर ली है और उसके सभी फंक्शन बराबर काम कर रहे हैं,