हल्द्वानी: भाजपा महिला मोर्चा ने आज विभिन्न क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ काम करने वाली 30 महिलाओं को सुषमा स्वराज अवार्ड से सम्मानित किया, हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री रेखा कुमारी ने शिरकत की, इस मौके पर महिला मोर्चा ने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी, इस मौके पर महिला मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री रेखा कुमारी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ योगदान देने वाली महिलाओं को स्वर्गीय सुषमा स्वराज के नाम से अवार्ड देने का फैसला किया गया, उन्होंने कहा कि आप यह तय करना है कि महिलाएं देश के विकास में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान कैसे दे सकती हैं, और अन्य महिलाओं को सशक्त बनाने और महिलाओं के सपनों को साकार करने में महिला मोर्चा का क्या योगदान हो सकता है इस पर महिलाओं को प्रेरित करने का काम किया जाएगा…..