बड़ी ख़बर : शुक्रवार को एक टूरिस्ट बस बनारस और मथुरा वृंदावन दर्शन के लिए निकली थी, बस में करीब 60 लोग सवार थे। जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। यह सभी नजदीकी रिश्तेदार थे। जो पंजाब के लुधियाना, होशियारपुर और चंडीगढ़ के रहने वाले थे। शुक्रवार की रात वह दर्शन कर वापस लौट रहे थे। देर रात 1:30 बजे के करीब बस में आग की लपटें दिखाई दीं।

हादसा हरियाणा के तावडू उपमंडल की सीमा से गुजर रहे कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार देर रात हुआ। बस में सवार 9 श्रद्धालु जिंदा जल गए, जबकि 28 लोग बुरी तरह झुलस गए। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया  गया है, स्थानीय लोगों ने आग की लपटें उठते देख आग बुझाने का प्रयास किया। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम और फायर ब्रिगेड ने बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया।

error: